What is Pronoun in hindi | सर्वनाम किसे कहते है इसकी परिभाषा उदाहरण सहित

सर्वनाम किसे कहते है (What is Pronoun in hindi ) दोस्तों जैसे की आप काफी देर से इन्टरनेट (Internet) पर यही जानने की कोशिश कर रहे है तो में आपको  बता दू  की आप सही Website पर आये हो और ये पोस्ट आपके लिए काफी हेल्प फुल साबित होगी आप इस Article को पूरा ध्यान से पढ़े और समझे
वेसे तो हमे स्कूल में कक्षा 3-4 से ही सर्वनाम किसे कहते है समझाया जाता है लेकिन सर्वनाम हिंदी व्याकरण का एक ऐसा टॉपिक जो हर बार सर्वनाम का उपयोग हिंदी व्याकरण के रूप होता है .

सर्वनाम किसे कहते है : What is Pronoun in hindi 

इसे भी पढ़े …

संज्ञा किसे कहते है इसके भेद कितने प्रकार के होते है उदाहरण सहित समझे …

सर्वनाम की परिभाषा: Definition of pronoun in hindi  

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है। यानि जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है उसे हम सर्वनाम कहते है सर्वनाम  का अर्थ होता है ‘सबका नाम’ अर्थात वे नाम जो हम सभी की जगह उपयोग ले सकते है उसे सर्वनाम कहलाते है

जैसे – मैं, यह, वह, इसका, उसका ,आप, आदि।

हम किसी वाक्य में संज्ञा शब्दों की पुनरावती को रोकने के लिए सर्वनाम शब्द  का प्रयोग करते है। इसे एक उदाहरण से समझते है।

रमेश एक लड़का है। रमेश बहुत शरारती है। रमेश बहुत होशियार है। रमेश अच्छा खिलाड़ी है।

उपयुक्त वाक्य में रमेश शब्द बार बार आ रहा है वो व्याकरण की दृष्टि से सही नही है इसलिए हम दूसरे वाक्यो में क्रमश ‘वह’ शब्द का प्रयोग करेंगे।

रमेश एक लड़का है। वह बहुत शरारती है। वह बहुत होशियार है। वह अच्छा खिलाड़ी है।

अब आप सर्वनाम शब्दो के प्रयोग को थोड़ा बहुत समझ गए है लेकिन सर्वनाम शब्द बहुत सारे होते है इसलिए इनको बाट दिया जाता है तो आइये जानते है सर्वनाम के प्रकार कोन कोन से है.

सर्वनाम के भेद :Types of Pronoun in hindi  

सर्वनाम को हमने आसानी से समझ है और मुझे उम्मीद है की आपको भी अच्छे से समझ आ गिया होगा तो आइये अब हम सर्वनाम के भेद के बारे में जानते है सर्वनाम के मुख्यत :  6 भेद होते है।

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

3. निश्चयवाचक सर्वनाम

4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम

6. निजवाचक सर्वनाम

 

दोस्तों आइये अब हम इन सभी भेदो को  विस्तारपूर्वक से समझते है।

1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है – 

वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने या लिखने, सुनने या पढ़ने या किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।

  • में पढ़ रहा हु 
  • आपके पिताजी अच्छे है 
  • तुम वहा जाओ 

पुरुष वाचक  सर्वनाम के भी तीन भेद होते है 

1 उत्तम पुरुष

2 मध्यम पुरुष

3 अन्य पुरुष

 

1 उत्तम पुरुष– उत्तम पुरुष बात को बोलने वाला होता है इसलिए वे सर्वनाम शब्द जो वक्ता स्वयं के लिए प्रयोग करता है उत्तम पुरुष सर्वनाम होता है।

जैसे- मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें आदि।

इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार है –

मैं एक लड़का हूँ।

हम सब साथ है।

मेरा नाम रमेश है।

हमारा घर पास में है।

हमें जाने दो।

2. मध्यम पुरुष वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग वक्ता सुनने वाले के लिए करता है मध्यम पुरुष होता है।

जैसे- तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, आप, आपको आदि।

इसके उदाहरण कुछ इस प्रकार है –

तू क्या कर रही है।

तुम कहाँ जा रही हो।

तुम्हारा नाम क्या है।

आप मेरे अपने हो।

आपको आना चाहिए।

 

3. अन्य पुरुषवे सर्वनाम शब्द जिसके बारे में वक्ता बात कर रहा है अन्य पुरुष होता है।

जैसे- वे, वह, उसका, उसकी, उसे, इसे आदि।

इनके भी उदाहरण से समझे –

वे सभी साथ मे है।

वह कार है।

उसका नाम रमेश है।

उसकी जेब बहुत बड़ी है।

उसे ले आओ।

इसे भी फल दे दो

2. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है 

वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए होता है उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

जैसे- यह, ये, वह, वे आदि

इसको भी उदाहरण से समझे –

यह मेरा कमरा है।

ये मेरे पिताजी है।

वह सामान आपका है।

वे दिन बीत गये।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है –  

सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए नही होता है उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि।

 

उदाहरण के माध्यम से समझे –

कोई आ गया है।

कुछ हो रहा है।

किसी की किताब खो गई है।

4. संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है 

वे सर्वनाम शब्द जिनका संज्ञा या सर्वनाम शब्द जिनका किसी दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्द के साथ संबंध प्रयुक्त किया जाता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है।

 जैसे- जो सो, जैसा वैसा, जिसकी उसकी आदि।

 

इनके उदाहरण इस प्रकार है –

जो करेगा, सो भरेगा।

जैसा बोवोगे, वैसा काटोगे।

जिसकी लाठी, उसकी भैस।

 

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते है 

वे सर्वनाम शब्द जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयुक्त किये जाते है उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।

जैसे- कौन, किस, क्या, कैसे आदि।

 

इनके उदाहरण कुछ इस प्रकार है –

कौन आ गया है?

वह पुस्तक किस की है?

रमेश क्या लाया है?

रमेश कैसा है?

6. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है- 

वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए करता है। वह निजवाचक सर्वनाम कहते है।

जैसे- अपनी, स्वयं, अपने आप आदि।

 

इन उदाहरण के तहत समझे  –

वह अपनी पुस्तक पढ़ रहा है।

मैं अपना काम स्वयं कर लूंगा।

वह भोजन अपने आप बनाता है।

इसे भी पढ़े …

दोस्तों सबसे पहले में आप सभी का हमारे  Atal Education Team की तरफ से धन्यवाद .  उम्मीद करता हु की आपने सर्वनाम किसे कहते है ,सर्वनाम की परिभाषा , सर्वनाम के भेद कितने प्रकार के बारे आपको पूरी जानकारी मिल चुकी होगी . अगर आपके मन में कोई भी सवाल जवाब है तो हमे निचे कमेन्ट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताये ताकि हमारी टीम ज्यादा से ज्यादा आपकी हेल्प कर सके .दोस्तों इस आर्टिकल से आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिला होगा आपसे निवेदन करते है की आप ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ शेयर करे 

1 thought on “What is Pronoun in hindi | सर्वनाम किसे कहते है इसकी परिभाषा उदाहरण सहित”

  1. Pingback: संज्ञा किसे कहते है इसके भेद कितने प्रकार के होते है - Atal Education

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *